सम्मेलन का उद्देश्य

हिंदी आज केवल भारत की भाषा नहीं रही, बल्कि विश्व स्तर पर संचार, साहित्य, संस्कृति और ज्ञान-विनिमय का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। डिजिटल तकनीक, अनुवाद, मीडिया और वैश्विक प्रवास के कारण हिंदी की पहुँच निरंतर बढ़ रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की वैश्विक भूमिका पर विचार-विमर्श करना, नए शोध को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न देशों के विद्वानों, शोधार्थियों और साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

सम्मेलन में हिंदी के वर्तमान स्वरूप, उसके भविष्य, तकनीकी विकास और अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में उसकी प्रासंगिकता पर गंभीर चर्चा की जाएगी।

Conference Objective

Hindi is no longer confined to India; it is increasingly emerging as an important medium of communication, literature, culture, and knowledge exchange across the world. With the growth of digital technology, translation, media, and global migration, the reach of Hindi continues to expand.

The objective of this International Conference is to deliberate on the global role of Hindi language and literature, encourage new research, and provide a common platform for scholars, researchers, and literary figures from different countries.

The conference will facilitate serious discussions on the contemporary status of Hindi, its future prospects, technological advancements, and its relevance in international contexts.

मुख्य थीम

“हिंदी का वैश्विक परिप्रेक्ष्य: भाषा, साहित्य और डिजिटल युग की संभावनाएँ”

उप-थीम (Sub-Themes)

Main Theme

“Global Perspectives on Hindi: Language, Literature, and Possibilities in the Digital Age”

Sub-Themes

सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य

Major Objectives of the Conference

प्रतिभागिता

इस सम्मेलन में निम्नलिखित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाता है:

Participation

The following participants are invited to attend the conference:

आयोजन

आयोजक संस्था:
विद्या कुटीर फाउंडेशन

प्रकाशन सहयोगी:
विद्या कुटीर पब्लिकेशन्स

सम्मेलन में प्रस्तुत चयनित शोधपत्रों को समीक्षित (Peer-Reviewed) सम्मेलन कार्यवाही / पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

Organization

Organizing Institution:
Vidya Kutir Foundation

Publication Partner:
Vidya Kutir Publications

Selected papers presented at the conference will be published in a peer-reviewed conference proceeding/book.

शोधपत्र प्रस्तुति दिशानिर्देश (Paper Submission Guidelines)

सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक विद्वान, शोधार्थी एवं लेखक अपने मौलिक और अप्रकाशित शोधपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। शोधपत्र निम्नलिखित दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किए जाने चाहिए:

1. भाषा:
शोधपत्र हिंदी भाषा में होना चाहिए।

2. मौलिकता:
प्रस्तुत शोधपत्र पूर्णतः मौलिक तथा अप्रकाशित होना चाहिए। किसी अन्य सम्मेलन या पत्रिका में प्रकाशित या प्रस्तुत शोधपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. शब्द सीमा:
शोधपत्र की शब्द सीमा लगभग 3000 से 5000 शब्दों के बीच होनी चाहिए।

4. फॉर्मेट:

5. सारांश (Abstract):
शोधपत्र के साथ लगभग 200–250 शब्दों का सारांश तथा 4–5 कीवर्ड अनिवार्य रूप से शामिल करें।

6. संदर्भ शैली:
संदर्भ और उद्धरण MLA / APA शैली में दिए जाने चाहिए।

7. प्रस्तुति प्रारूप:
शोधपत्र MS Word (.doc / .docx) फॉर्मेट में भेजा जाना चाहिए।

8. चयन प्रक्रिया:
प्राप्त शोधपत्रों का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। चयनित शोधपत्रों को सम्मेलन में प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा तथा उन्हें सम्मेलन प्रकाशन में प्रकाशित किया जाएगा।

Paper Submission Guidelines

Scholars, researchers, and authors interested in participating in the conference are invited to submit original and unpublished research papers. Papers should be prepared according to the following guidelines:

1. Language

The research paper must be written in Hindi.

2. Originality

Submitted papers must be original and unpublished. Papers that have already been published or presented in any other conference or journal will not be accepted.

3. Word Limit

The paper should be approximately 3,000–5,000 words in length.

4. Formatting Requirements

5. Abstract

A 200–250 word abstract along with 4–5 keywords must be included with the paper.

6. Referencing Style

References and citations should follow MLA or APA style.

7. Submission Format

The paper must be submitted in MS Word (.doc/.docx) format.

8. Selection Process

All submitted papers will be evaluated by experts. Selected papers will be invited for presentation at the conference and considered for publication in the conference proceedings.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

§     सारांश जमा करने की अंतिम तिथि:    30 अगस्त 2026

§     पूर्ण शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 03 सितम्बर 2026

§     पंजीकरण की अंतिम तिथि                 06 सितम्बर 2026

Important Dates

Activity                                                                    Date

Last Date for Abstract Submission                          30th August 2026

Last Date for Full Paper Submission                   03rd September 2026

Last Date for Registration                                   6th September 2026